फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरेली में महाराणा प्रताप जयंती का जुलूस रोकने पर हंगामा, एक ही समुदाय के दोनों पक्ष आमने-सामने

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के महेशपुर ठकुरान गांव में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस को लेकर खासा हंगामा हो गया। गांव का माहौल उस समय बिगड़ने लगा, जब अनुसूचित जाति के सैकड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं ने जुलूस का रास्ता रोक दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाएं और ग्रामीण किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। जुलूस का विरोध करने वाली महिलाओं का कहना था कि जब हमारी शोभायात्रा नहीं निकलने दी तो हम भी जुलूस नहीं निकलने देंगे। पुलिस आपसी सहमित बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें