ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बरेली में बुधवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में शिवलिंग का तिरंगा शृंगार किया गया। शिवलिंग पर उकेरा गया भारतीय ध्वज लोगों का मन मोह रहा था। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि बाबा के भक्तों में आज अपार उत्साह है। सांध्यकालीन आरती के बाद पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जवाबी कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया गया। इस दौरान विनय कृष्ण अग्रवाल, पं. रवींद्र शर्मा, आनंद सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।