बकरीद पर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने शहर का भ्रमण किया। इसके बाद आईसीसीसी नियंत्रण कक्ष में जाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि जिले की 176 ईदगाहों व 1415 मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्ण अदा हुई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल, तीन कंपनी पीएसी व 14 त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। अनुराग आर्य ने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।