फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में शिक्षकों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, डीआईओएस और बीएसए ने दिखाई हरी झंडी

मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 11:22 PM IST

बरेली में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को मिलकर तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार और बीएसए संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बिशप मंडल इंटर कॉलेज से की। रैली अयूब खां चौराहा, महादेव सेतु, प्रेमनगर और डेलापीर से होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। मूसलाधार बारिश के बाद भी जिले के हजारों शिक्षकों ने रैली में जोश के साथ हिस्सा लिया। यूनियन ऑफ टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बाइक रैली में शिक्षकों ने यह साबित कर दिया कि देश उनके लिए सबसे पहले है। इस दौरान निर्भय सिंह गुर्जर, विनोद शर्मा, मानवेंद्र सिंह, प्रवेश कुमारी यादव, शिखा अग्रवाल, हरीश बाबू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें