फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बीएसए कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 06:16 PM IST

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति (हाजिरी) को डिजिटल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना, तकनीकी खामियों के कारण शिक्षकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। एक तरफ जहां प्रधानाध्यापक विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर सिस्टम की लगातार विफलता की शिकायत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीएसए ने सख्त आदेश जारी कर दिया है कि बच्चों की डिजिटल हाजिरी न देने पर पूरे स्कूल स्टाफ का वेतन रोक दिया जाएगा। इस कार्रवाई की चेतावनी से हजारों शिक्षक परेशान हैं। इसको लेकर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षक नेताओं ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे बीएसए कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें