बरेली में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने का भ्रमण किया। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को साइबर क्राइम तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने महिला थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली भी देखी।