बरेली के राधा माधव पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों और अभिभावकों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को पहले यूनिट टेस्ट में पास कर दिया गया। इसके चलते उन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश ले लिया। किताबें भी खरीद लीं। अब स्कूल में दोबारा हुए टेस्ट में उनको फिर फेल कर दिया गया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की तरफ से कहा जा रहा है कि विद्यार्थी टीसी ले लें या पुरानी कक्षा में ही पढ़ाई करें। प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अगले महीने एक और मौका देने की बात कही है। प्रबंधन का कहना है कि यदि उस टेस्ट में विद्यार्थी पास होते हैं तो उनको आगे की कक्षा में पढ़ने दिया जाएगा।