फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज, स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शाहजहांपुर में क्रिएटिव आर्ट्स ग्रुप की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में शाहजहांपुर महोत्सव का बृहस्पतिवार रंगारंग आगाज हो गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। लीड कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रज्ञांशी पाठक ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को सम्मोहित किया। इसके बाद जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक व निदेशक नरेंद्र सक्सेना, अध्यक्ष सचिन बाथम, महासचिव विक्रांत सक्सेना, इ. आरके अग्रवाल, इरफान ह्यूमन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें