फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बिजली निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय में विरोध सभा

बरेली में बिजली के निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अधिकारियों व कर्मचारियों ने विरोध सभा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए निर्देशों के बारे में सभा में बताया गया है। वहीं जेल भरों आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मध्यांचल के संयोजक राजेंद्र घिल्डियाल ने कहा कि 218 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन ऊर्जा मंत्री से लेकर किसी भी जिम्मेदार ने बैठकर बात करना भी गवारा नहीं समझा। नौ जुलाई को उनका बड़ा आंदोलन है। वहीं इस बीच अगर दक्षिणांचल व मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड की निविदाएं निकलती हैं तो तत्काल जेल भरों आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं संयोजक विपुल शुक्ला ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आंदोलन की जानकारी दे दी गई है। वहीं सूची भी तैयार की जा रही है, इसमें उन कर्मचारियों को शामिल किया जा रहा है जो स्वेच्छा से जेल भरों आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें