बरेली में पुलिस ने अक्तूबर में गुम और चोरी हुए 374 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस ने यह सफलता सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से हासिल की है। बरामदगी में बहेड़ी थाना सबसे आगे रहा। यहां की पुलिस टीम ने 35 मोबाइल बरामद किए।