बरेली में शराब की दुकान के सेल्समैन को अगवा के आरोपी को इज्जतनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विमल है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सेल्समैन को अगवा किया था। इस अपहरण कांड में उसका साथी उमाशंकर पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। विमल फरार चल रहा था। अन्य की तलाश की जा रही है।