फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप... फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बरेली में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंकित चतुर्वेदी मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें बालक एकल 11 वर्ष के फाइनल मैच में शुभ सिंघल ने मनप्रीत को 21-06, 21-09 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक एकल 13 वर्ष के फाइनल मैच में स्वरित सिंह मलिक ने देवाशीष को 21-13, 21-15 से हराकर मैच जीता। बालक एकल 15 वर्ष के सेमीफाइनल में कैरव चौधरी ने आराध्य कौशिक को 21-16, 21-15 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में यश चंद्रा ने अग्रिम दीक्षित को 21-11, 15-21 व 21-19 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कैरव चौधरी ने यश चंद्रा को 21-15, 17-21, 22-20 से हराकर फाइनल का खिताब जीता। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को सभी फाइनल मैच शाम चार बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें