बरेली में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली अमर ज्योति रुहेलखंड निधि लिमिटेड कंपनी के खिलाफ लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। भीड़ ने पहले रकम जमा कराने वाले अनूप मौर्य के घर पर हंगामा किया। फिर कोतवाली का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। अनूप मौर्य पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य व शशिकांत मौर्य का भांजा है। सूर्यकांत और शशिकांत अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के निदेशक हैं। दोनों पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी मामा-भांजे भागे हुए हैं।