बरेली के गांव मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय युवक नरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को सुबह हरुनगला स्थित घर में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नरेंद्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र बारादरी क्षेत्र के हरुनगला में 15 साल से अपना मकान बनाकर पत्नी दो बेटों के साथ रह रहा था। मंगलवार रात दो बजे किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मृतक के पिता का आरोप है कि बहू पूनम ने तमंचे से नरेंद्र के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने पूछताछ में झगड़े के दौरान गोली चलाने की बात कही है। जांच की जा रही है।