बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमिका शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। उसका गांव के ही 25 वर्षीय युवक से संबंध थे। बेमेल प्रेम संबंधों की जानकारी के बाद परिवार और समाज के स्तर पर इसका विरोध हो रहा था। इससे महिला और उसके प्रेमी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौत हो गई। प्रेमी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।