बरेली के जोगी नवादा में 72 साल पुरानी परंपरा नहीं टूटेगी। निर्धारित स्थल पर ही रामलीला का मंचन होगा। हिंदू जागरण मंच व मेला समिति के पदाधिकारियों की पहल पर महापौर मेयर उमेश गौतम ने उनको तैयारियां शुरू करने के लिए कहा है। साथ ही, मुख्य अभियंता को वहां की ऊंची-नीची जमीन को समतल कराने का निर्देश दिया है।