बरेली के मीरगंज में अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को पार्टी के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हो रही देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था सही ढंग से काम नहीं कर पा रही है।