ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को भ्रष्टाचार को अड्डा बताया है। उन्होंने कहा कि ये जुमला लखनऊ में काफी मशहूर है कि जो शख्स वक्फ बोर्ड के दरवाजे से अंदर कदम रखता है तो बोर्ड की दीवारों से आवाजें आती है कि यहां की एक-एक ईंट पैसा मांगती है। मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि वक्फ बोर्ड को जल्द से जल्द भंग कर दिया जाए।