फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- सलमान खान का राम मंदिर प्रचार की घड़ी पहनना नाजायज

मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:19 AM IST

फिल्म अभिनेता सलमान खान के राम मंदिर प्रचार की घड़ी पहनने को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नाजायज करार दिया है। उनका कहना है कि सलमान खान भारत की मशहूर शख्सियत है, लाखों की सख्यां में उनके चाहने वाले हैं इसमें मुसलमान भी हैं। ऐसी सूरत में गैर इस्लामी कार्यों का करना शरियत के खिलाफ है। मौलाना रजवी ने जारी किए बयान में कहा कि राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई ‘राम एडीशन घड़ी’ सलमान खान ने अपने हाथों में पहन रखी है। इस सिलसिले में सलमान खान के बारे में शरीयत का हुक्म पूछा गया है। इस पर उनकी राय में शरीयत कहती है कि उनका अपने हाथ में इस तरह की घड़ी को पहनना नाजायज और हराम है। ऐसे कार्यों से उनको बचना चाहिए और जो गैरशरई काम किए हैं उससे तौबा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें