जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के भोपाल में दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मदनी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उनके बयान भड़काऊ और समाज को बांटने वाला बताया। रजवी ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान इस तरह के उल जलूल बयानों से अपने आप को बचाएं। विवादित और समाज को तोड़ने वाले बयानों पर ध्यान न दें।