भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि जमाल सिद्दीकी का बयान निंदनीय और इतिहास विरोधी है। मौलाना ने कहा कि मस्जिद जहां भी बनाई जाती है वह साफ सुथरी जमीन होती है। बहुत जांच पड़ताल करके मस्जिद तामीर की जाती है। अब ऐसे सूरते हाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का यह कहना कि भारत में जिस मस्जिद को खोदोगे हर मस्जिद के नीचे मंदिर निकलेगा। उनका यह बयान घोर निंदनीय है। मुसलमान उनके बयान का विरोध करता है।