ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उलमा काउंसिल पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। मौलाना ने कहा कि उलमा काउंसिल पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत का मुसलमान प्रभावित होने वाला नहीं है। भारत के उलमा और मुसलमान देश के साथ मजबूती से खड़े हैं और भविष्य में भी खड़े रहेंगे। पाकिस्तानी संगठन के बहकावे और उकसाने वाली बातों में कोई आने वाला नहीं है। यहां बता दें कि पाकिस्तान उलमा काउंसिल ने इस जुमे को पाकिस्तान की सभी मस्जिदों से एकजुटता का एलान किया है। कहा कि कश्मीर को गाजा नहीं बनने दिया जाएगा। इस पर बरेलवी मौलाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।