बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मौलाना ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि कश्मीर के विकास के लिए योजना बनाए और जल्द से जल्द राज्य स्तरीय चुनाव कराए जाए। मौलाना ने कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां चलाने वाले लोगों को जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अंग है, इसको भारत से कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती हैं। अभी चंद वर्षों में कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगी है वरना पहले रोजाना आतंकवादी घटनाएं हुआ करती थी।