बरेली के फरीदपुर में संविदा लाइनमैन बिजली काटकर विद्युत निगम का सामान चोरी करता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके घर से बिजली का काफी सामान बरामद किया है। आरोपी का भाई भी पकड़ा गया है। कस्बे के मोहल्ला परा निवासी सोनू पाठक व उसका भाई फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी है। विद्युत निगम में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार वे दोनों विद्युत निगम का सामान चोरी कर बिक्री करते थे। दोनों कर्मचारी विद्युत सप्लाई बंद कर तार व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान बेचकर दोनों ने काफी अवैध संपत्ति अर्जित कर ली।