फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली में होली से पहले बरसा हास्य रस का गुलाल, कवि सम्मेलन में कवियों ने गुदगुदाया

मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 03:58 PM IST

बरेली में सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसायटी की ओर से रविवार को सीबीगंज स्थित निजी होटल परिसर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवियों ने राजनीति उठापटक, पति-पत्नी के रिश्तों को हास्य रस में पिरोकर प्रस्तुत किया तो माहौल ठहाकों से गूंजा उठा। सम्मेलन में इटावा के कवि गौरव चौहान ने मौजूदा राजनीति की बारीकियों को निशाना बनाकर सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष पर हास्य कटाक्षों से दर्शकों को गुदगुदाया। राजस्थान कोटा के कवि आदित्य जैन ने सुनो गौर से पंजे वालों, चाहे जितना जोर लगालो फिर भी तुम में होगी बेइमानी...सुनाकर हास्य रस की फुहार बिखेरी। बरेली की मनीषा मिश्रा ने एक रिश्ता है तुझसे गहरा प्रेम के दरिया में बहता... और शिल्पी सक्सेना ने कट गए सिर पर झुके नहीं, राष्ट्रहित का सूरज वन कर रहे...रचनाएं मंच पर प्रस्तुत कीं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें