कोलकाता में दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में इंसाफ और सुरक्षा की मांग तेज होती जा रही है। घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को हड़ताल का आह्वान किया। इसी क्रम में बरेली के निजी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर चल गए। चिकित्सकों ने ओपीडी ठप कर जुलूस निकालकर विरोध जताया। आईएमए चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता में बहुत ही जघन्य अपराध हुआ है। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर मांग उठाई। वहीं चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को खासी परेशानी हुई। सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के मायूस वापस लौटना पड़ा।