फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'जंक फूड से दूरी... पौष्टिक आहार जरूरी', अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Updated Wed, 28 Aug 2024 05:13 PM IST

बरेली में अमर उजाला की ओर से बुधवार को सीबीगंज इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति अग्रवाल ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां प्रदान कीं। अधिकतर छात्राओं ने सवाल किया कि वे विद्यालय में होने वाली प्रार्थना में 10 मिनट खड़े नहीं रह पाते। कमजोरी महसूस होती तो कई छात्राओं को चक्कर भी आ जाते हैं। इस पर डॉ. प्रगति ने बताया कि यह अनियमित दिनचर्या के कारण होता है। जंक फूड से छात्राएं दूरी बनाएं और प्रतिदिन पौष्टिक भोजन का सेवन करें। इसके साथ ही पर्याप्त नींद भी जरूरी है। तनाव मुक्त होने के लिए मेडिटेशन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें