फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'जो गिरा वो उठ न सका... पलभर में बिछ गईं लाशें; मौत के मुंह से निकलीं ऊषा की आपबीती

हाथरस हादसे में बरेली के नवाबगंज के बिजौरिया रोड निवासी बनवारी लाल की पत्नी ऊषा देवी घायल हो गईं। उनके हाथ-पैर और कमर में चोटें आई हैं। सूचना पर देर शाम परिजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि ऊषा परिचितों के साथ साकार हरि बाबा का सत्संग सुनने गई थीं। भगदड़ के दौरान वह भी भीड़ की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजनों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने लोगों के पैरों के नीचे कुचलने से खुद को बचाया। ऊषा देवी ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि वह जिंदा बच गईं। भगदड़ से वहां के हालात इतने भयावह हो गए थे, जिसे देख उनका कलेजा कांप गया था। भगदड़ में गिरे लोगों को भीड़ रौंदती जा रही थी। जो एक बार गिर गया, वो दोबारा उठ नहीं सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें