फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इस्लामिया मैदान के पास आला हजरत मस्जिद में पहुंचे मौलाना तौकीर, समर्थकों की उमड़ी भीड़

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताने का एलान किया। इसको देखते हुए शुक्रवार सुबह से शहरभर में कड़ी चौकसी रही। मौलाना के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात की गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस्लामिया मैदान में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा रही। वहीं संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को नमाज के बाद मौलानगर मस्जिद से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें