बरेली में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए व खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सोमवार को अंतर-विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज कैंट स्थित बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ है। इसमें शहर के 20 स्कूलों की करीब 33 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बालक व बालिका में अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में अभी तक आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें बालक वर्ग में डीपीएस ने क्रिएथिक्स को और बिशप ने मानस्थली को मात दी है। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है।