चतुर्ग्रही योग में बरेली शहर के कई जगहों पर होलिका दहन किया गया। सोमवार को शाम से ही लोगों ने विधि विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद होलिका को अग्नि दी गई। शहर के गांधी उद्यान, प्रेमनगर थाने के पास, गोकुल धाम कॉलोनी, बसंत कॉलोनी समेत अन्य जगह दहन किया गया। होली दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से शुरू हो गया था जो रात में 9 बजे तक रहा। पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि होली में पूजा पाठ का महत्व कई गुना बढ़े जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मोहल्लों के साथ लोगों ने घरों में भी होलिका का दहन किया। इस दौरान भगवान से परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के अधिकतर जगह 4 मार्च को सुबह होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद लोग रंग खेलेंगे।