यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से बरेली जिले के 130 केंद्रों पर शुरू हो गईं बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में पहली बार छह रात्रिकालीन सचल दस्तों का गठन किया गया है।