बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर काफी समय तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने अपना नाम राज गुप्ता बताकर उससे संबंध बनाए, पर हकीकत में उसका नाम कय्यूम सैफी है। बाद में वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। सीबीगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना कर रही है। जल्दी ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।