बरेली में मंगलवार को भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। शहरभर में धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके बाद रामगंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन किया गया। आलमगिरीगंज में श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। मंगलवार सुबह बाबू राम धर्मशाला में आरती व हवन पूजन किया गया, इसके बाद मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र से आए बैंड की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से रास्ते गूंजते रहे।