बरेली में बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल के चश्मदीद फिरदौस खां उर्फ अंजुम की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी लेने के आरोपी पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गैंगस्टर फुरकान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।