बरेली के सीबीगंज में बड़ा बाइपास पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया, इसमें तीन वाहन भिड़ने से चार लोगों की मौत हो गई। परधौली तिराहे के पास बाइपास पर शनिवार को शीरे से भरे टैंकर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई थी। उसके बाद से टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था। रविवार शाम इसी टैंकर से लखनऊ दिशा से आ रही गोरखपुर नंबर की बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। इससे बाइक सवार दो लोगों व बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।