बरेली की मीरगंज तहसील के सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वित्त संतोष कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आलोक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें शिकायत सुन रहे अफसर उस वक्त हैरान रह गए, जब भाकियू पदाधिकारी व किसान घुटनों के बल चलकर ज्ञापन देने पहुंचे। पदाधिकारियों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।