बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चकमार्ग की पैमाइश के दौरान गांव बंजरिया निवासी किसान पप्पू (40 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद राजस्व टीम तुरंत मौके से चली गई। गुस्साए परिजन ट्रॉली में किसान का शव लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। राजस्व टीम पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। किसान की बेटी ने इंस्पेक्टर क्राइम के पैरों पर सिर रखकर न्याय की गुहार लगाई।