फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईटीआई में लगा रोजगार मेला, 348 युवाओं को मिली नौकरी, 806 निराश लौटे

बरेली के सीबीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 1154 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से सिर्फ 348 को नौकरी मिली। 806 युवा निराश लौटे। कई कंपनियों ने अभ्यर्थियों के रिज्यूम लेकर उन्हें बाद में बुलाने की बात कही। कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को 17 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी देकर काम करने के लिए उन्हें गुरुग्राम बुलाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कम वेतन में गुरुग्राम में गुजारा करना मुश्किल होगा, लेकिन कॅरिअर की शुरुआत करना भी जरूरी है। कई अभ्यर्थियों ने लंबी दूरी और कम वेतन के कारण बाहर जाने से मना भी कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि नवाबगंज विधायक एमपी आर्या ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, चयनित 21 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए। आईटीआई सीबीगंज के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसमें कुल 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की। कुछ कंपनियों ने अभ्यर्थियों को बाद में बुलाने का आश्वासन दिया। वहीं, कुछ कंपनियों ने अपने मोबाइल एप डाउनलोड करवाए और कंपनी की ओर से कॉल आने का इंतजार करने के लिए कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें