बरेली से बहेड़ी की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह देवरनियां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर हुआ। चालक की पहचान शिबू कुमार खाटी पुत्र कृष्ण बहादुर, निवासी जमशेदपुर, झारखंड के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ट्रक मालिक और मृतक चालक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है।