बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में रविवार को रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न नस्लों के श्वानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भारतीय नस्लों के साथ विदेशी नस्लों के श्वान भी आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी शारीरिक बनावट, चाल-ढाल और नस्लीय विशेषताओं को देखने के लिए श्वान प्रेमियों में उत्साह रहा।