फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपाल में स्टॉलों का किया निरीक्षण, लोगों से किया संवाद

मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 07:27 PM IST

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में लगाए गए स्टॉल पर जाकर जानकारी की। समूह के लगाए गए स्टॉल पर उन्होंने महिलाओं से पूछा कि लखपति दीदी बनी या नहीं। जिस पर महिलाओं ने बताया कि वह लखपति दीदी बनी हैं। उसके बाद वह मृदा परीक्षण स्टॉल पर पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। पेंशन विभाग के स्टॉल पर उन्होंने नाराजगी जताई कि स्टॉल पर किसी भी लाभार्थी ने अभी तक आकर कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। विधवा वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए इसका मतलब अनाउंसमेंट नहीं कराया गया जिससे किसी को पता नहीं चला। जल निगम के अधिकारियों से उन्होंने पूछा कि ऐसा कोई सा गांव हो जहां 100 फीसदी जल पहुंच गया हो। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि लौंगपुर ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत जल पहुंच गया है। इसके बाद उन्होंने मंच से गांव के लोगों से पूछा कि सबके घरों में जल पहुंच गया है या नहीं। तमाम लोगों ने इस बात पर हाथ नहीं उठाया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मंच से उच्च अधिकारियों को जल निगम की शत प्रतिशत जल पहुंचने की गारंटी वाली बात पर जांच करने और सही ना पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता को संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम ने ग्राम सचिवालय के सामने पौधारोपण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें