फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दो बरातघरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टली, कल चल सकता है बीडीए का बुलडोजर

मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Dec 2025 12:30 PM IST

बरेली के सूफी टोला स्थित दो बरातघरों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिलहाल टल गई है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी बताए जा रहे दोनों बरातघर संचालकों को बीडीए ने नोटिस जारी किया था। बीडीए ने एसएसपी को पत्र लिखकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पुलिस बल भी मांगा। सोमवार सुबह बरातघरों के बाहर पुलिस बल पहुंचा तो खलबली मच गई। हालांकि दोपहर 12 बजे तक बीडीए के अफसर नहीं पहुंचे। बताया गया है कि फोर्स की कमी के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई टाल दी गई है। मंगलवार को दोनों बरातघरों पर बीडीए का बुलडोजर चल सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें