फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बताए उपाय

मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 06:14 PM IST

अगर आप मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो पब्लिक की जगह प्राइवेट अकाउंट बनाएं। यह ज्यादा सुरक्षित है। सोशल मीडिया बहुत काम की है, लेकिन इसके नफा-नुकसान का आंकलन जरूरी है। ये बातें सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने कहीं। वह गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्प्रिंगडेल कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों से साइबर क्राइम पर संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपना फोटो या वीडियो सोच समझकर ही पोस्ट करें, रील ओर स्टेट्स से बचें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। अपरिचित की वीडियो कॉल रिसीव न करें, पासवर्ड में जन्मतिथि बिल्कुल न दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें