फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली में महिला ने पकड़ा स्टीयरिंग, स्टार्ट करते ही होटल में घुसी कार, बाल-बाल बचे लोग

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Tue, 29 Jul 2025 10:24 AM IST

बरेली के सिविल लाइंस में गांधी उद्यान के पास एक कार अनियंत्रित होकर रमाडा होटल में घुस गई। यह हादसा होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि होटल प्रबंधन ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। घटना 25 जुलाई की बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ होटल में डिनर के लिए आई थीं। डिनर के बाद उन्होंने कार को स्टार्ट किया। बैक गियर में होने के कारण कार अनियंत्रित होकर कांच तोड़ते हुए रिसेप्शन में जा घुसी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त कुछ लोग होटल के बाहर खड़े थे। जैसे ही कार अनियंत्रित हुई, उन लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें