फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में नैनीताल हाईवे पर बरातियों की बस पलटी, आठ लोग घायल

मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 03:18 PM IST

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की बस अनियंत्रित होकर गांव गुडवारा के पास पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसी के गंभीर चोट नहीं लगी है। मामूली घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें