फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली में गरजा बुलडोजर, मौलाना तौकीर के करीबी पर गिरी गाज!

Video Updated Sun, 23 Nov 2025 01:59 PM IST

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सात बुलडोजरों ने शनिवार को कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ के रसूख को रौंद डाला। पीलीभीत बाइपास रोड पर उसके बरातघर फ्लोरा गार्डन के बगल में बने गारमेंट व इंटीरियर डेकोरेशन के तीन मंजिला शोरूम, जिम और जगतपुर रोड पर ढाई साल पहले बनी 16 दुकानों वाली अवैध मार्केट को ध्वस्त कर दिया। मोहम्मद आरिफ 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा का करीबी है। बीडीए ने आरिफ के दो बरातघरों फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल को पिछले महीने ही सील कर दिया था। पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बीडीए के बुलडोजर शनिवार सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे। शोरूम व मार्केट की दुकानों को खाली कराया गया। इसके बाद दोनों जगह सात बुलडोजर गरजे। करीब आठ घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली।पुलिस टीम ने इलाके को चारों ओर से अपने घेरे में ले लिया, फिर एडीएम सिटी सौरभ दुबे की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान पीलीभीत रोड पर जाम भी लगता रहा। जगतपुर मार्ग पर स्थित दुकानों को तोड़ने से पहले पुलिस ने सड़क के दोनों किनारों पर लगे बिजली के खंभों में रस्सी बांधकर आवागमन रोक दिया था। शाम तक आलीशान इमारतों की जगह मलबे का ढेर लग गया।फ्लोरा गार्डन स्थित गारमेंट शोरूम की मजबूती के सामने बीडीए के तीन बुलडोजर हांफते नजर आए। शाम तक पुरजोर कोशिश के बाद भी वह उसे टस से मस नहीं कर सके। अब रविवार को पोकलेन मशीन से उसे गिराने का दावा किया जा रहा है। कॉलोनाइजर आरिफ के बरातघर फ्लोरा गार्डन के बगल वाले हिस्से में शानदार शोरूम बनाया गया है, जिसमें इन दिनों नामी गारमेंट कंपनी का स्टोर संचालित था। पुलिस व बीडीए की टीम ने सुबह ही स्टोर मालिक को इसे खाली करने के लिए कह दिया था। यूं तो कुछ दिन पहले ही इमारत गिराने का नोटिस दिया जा चुका था। शनिवार को जब कार्रवाई शुरू हुई तो स्टोर से बचा खुचा माल बाहर निकालने की होड़ मच गई। बीडीए की टीम ने इस शोरूम को तोड़ने के लिए एक के बाद एक करके तीन बुलडोजर लगाए। मजदूरों ने अलग से बरातघर व शोरूम की दीवारों पर घन व हथौड़े बजाए। बावजूद शोरूम को गिराया नहीं जा सका। इस दौरान जगतपुर की मार्केट पर पोकलेन मशीन चलती रही और शाम से पहले ही मार्केट की सभी 16 दुकानें गिरा दीं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शोरूम पर भी पोकलेन मशीन ही लगाई जाएगी। अधिकतम दो घंटे में शोरूम को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नक्शे के विपरीत बने आरिफ के अन्य व्यावसायिक भवन भी ढहाए जाएंगे। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को आरिफ के शोरूम और 16 दुकानों को ढहाने के लिए सात बुलडोजर लगाए गए थे। दुकानें तो ढह गईं, पर शोरूम का कुछ हिस्सा रह गया। शाम छह बजे कार्रवाई रोक दी गई। अभी शोरूम का काफी हिस्सा टूटने से रह गया है, जिस पर रविवार को फिर बुलडोजर गरजेगा। नक्शे के विपरीत बने आरिफ के अन्य व्यावसायिक भवन भी ढहाए जाएंगे। इनमें फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल शामिल हैं। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जगतपुर की सभी 16 दुकानें नाले-सड़क की जमीन पर अवैध रूप से बनी थीं। इनको ध्वस्त करने का आदेश वर्ष 2024 में और पीलीभीत मार्ग स्थित शोरूम के ध्वस्तीकरण का आदेश 2022 में हुआ था। महीने भर पहले इन्हें सील किया गया था। नक्शा पास कराए बिना ही दोनों निर्माण कराए गए थे। नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया गया। नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें