फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरात में किया हुडदंग, छह कारें सीज, पांच चालक गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 02:49 PM IST

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात लक्जरी कारों के साथ निकली बरात में बरातियों ने खूब हुडदंग मचाया। इस मामले में बारादरी थाना पुलिस ने छह कारें सीज करके पांच चालकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। चौधरी तालाब निवासी सोफियान नाम के युवक की रविवार रात आरिश लॉन में बरात थी। रात 12 बजे किला इलाके से करीब 25 कारों और 15 बाइक से दोस्तों ने दूल्हे की बरात निकाली। सनरूफ से सिर निकालकर और दरवाजों से लटककर लड़कों ने रैली निकालकर हुडदंग किया। आतिशबाजी छोड़ी और धमाल किया। रात में ही सूचना मिलने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने आरिश लॉन में छापा मारा। वहां से पांच ड्राइवर पकड़ लिए और छह लक्जरी कारें लाकर थाने में सीज कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें