जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने से पहले ही जमानत मिल गई। धनंजय को लेकर पुलिस बरेली रवाना हुई, इससे पहले शनिवार दोपहर हाईकोर्ट का फैसला आ गया। धनंजय की जमानत मंजूर कर ली गई लेकिन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से इन्कार कर दिया है। धनंजय सिंह के बरेली सेंट्रल जेल रवाना होने की सूचना वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को मिली तो उन्होंने यहां तैयारियां शुरू करा दी थीं। बैरक की साफ सफाई कराई गई। साथ ही जेल में सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। जेल अधीक्षक का कहना था कि यहां तैयारियां पूरी हैं। धनंजय सिंह को उनकी जेल में लाया गया तो अन्य बंदियों की तरह सभी नियम कायदे उस पर भी लागू होंगे।