फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली पुलिस लाइन में धमाके... आंसू गैस छोड़ी, देखिए मॉकड्रिल का वीडियो

मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 12:24 PM IST

बरेली में त्योहारों व चुनाव से पहले किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रविवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल हुई। इसमें पुलिसकर्मियों के ही दो समूह बनाए गए। एक समूह में दंगाई और दूसरे में पुलिस मानकर बलवे जैसी स्थिति पैदा की गई। घुड़सवार पुलिस समेत विभिन्न प्रकोष्ठ के पुलिसकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया। दोनों ओर से कड़ी चुनौती दी गई। बाद में पुलिस दल ने दंगाइयों को खदेड़ दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए रिहर्सल किया गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और एसपी सिटी राहुल भाटी ने विभिन्न शस्त्रों व उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाए। भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान एसपी दक्षिणी व उत्तरी, एसपी यातायात, एसपी अपराध समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें